मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कैंप में लक्ष्य देकर खिलाड़ियों को परखा
खेल

Kanpur : कैंप में लक्ष्य देकर खिलाड़ियों को परखा

Akash Chaudhary

Kanpur।बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम का साप्तिहिक कैंप कमला क्लब में चल रहा है, जो 18 जनवरी को खत्म होगा। फिर यूपी अपने बचे हुए दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के लिए गुजरात रवाना होगी।

मंगलवार को कैंप में यूपी टीम के मुख्य कोच विक्रमजीत ने टीमों को दो गुटों में बांटकर अभ्यास मैच करवाया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण में अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन किया। इस दौरान कोच ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमजोर रहे खिलाड़ियों को अलग से उनकी कमियों की जानकारी दी। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में यूपी टीम ने अबतक पांच मुकाबले खेले हैं।
इसमें तीन मैच में जीत, दो मैच ड्रा रहे हैं और उसके 60 अंक हैं। जबकि, दूसरे स्थान पर दिल्ली है, जिसने पांच मैच में दो जीत, एक हार व एक ड्रा के साथ 56 अंक पाए हैं और तीसरे स्थान पर गुजरात है, जिसने तीन मैच में जीत, एक हार व एक ड्रा के साथ 54 अंक प्राप्त किए। ऐसे में पहले पायदान पर ठहरी यूपी टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच में जीत दर्ज करनी जरूरी है।
इलीट ग्रुप-बी में यूपी का छठवां मैच सरदार पटेल स्टेडियम में गुजरात के साथ 25 से 28 जनवरी तक खेला जाएगा। जबकि, सातवां मैच नागालैंड क्रिकेट स्टेडियम में 1 से 4 फरवरी तक नागालैंड के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *