Monday, September 28, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रैपलिंग के दांव-पेच में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Kanpur : ग्रैपलिंग के दांव-पेच में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Kanpur। काकादेव में रविवार को ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ कानपुर (जीसीके) की ओर से पहली कानपुर जिला ग्रैपलिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। सिंगल फाइट फॉर्मेट में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम के साथ तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण और उपविजेताओं को रजत पदक प्रदान किए गए।

अंडर-11 बालक वर्ग में अदनान, तौशिक, सुफियान और लकी ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में आइज़ा विजेता रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में अभिजीत और अफ्फान और बालिका वर्ग में आलिया, सुमैरा और वैष्णवी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सीनियर बालिका वर्ग में गौरवी ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में मयंक दुबे, कृष्णा, ओजस, सत्यम, देशवीर, आर्यन और आनंद ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। रत्नाकर, मनीष और आदित्य ने रजत पदक हासिल किया।

विशिष्ट अतिथि मिस्टर इंडिया मोहम्मद अशरफ, विशेष अतिथि निदेशक एआईएमएस इंडिया पब्लिक स्कूल सनोवर नाज, मोहम्मद साकिब, फिटनेस आइकन मोहम्मद साहिल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अध्यक्ष डॉ. इमरान खान के साथ शाहबे आलम, मोहम्मद शादाब, सत्यम सिंह, सम्राट श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, उमर शहजाद और विक्रांत अग्निहोत्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...