Thursday, April 2, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-19 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयनकर्ताओं को...

Kanpur : अंडर-19 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन से ठोकी दावेदारी

 

Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (सत्र 2026-27) के तहत अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल मैच गुरुवार को सप्रू मैदान में हुआ। इसमें टीम ए और टीम बी के बीच हुए मैच खेला गया। इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बल्लेबाजी में आशुतोष पाण्डे, शुभम यादव, शौर्य शिव शंकर और आर्यन साहू ने आकर्षक पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं गेंदबाजी में कार्तिकेय मिश्रा, शौर्यदीप पाण्डे, आयुष शुक्ला और सुधीर कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...