टीम ‘डी’ और ‘एफ’ के मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने चयनकर्ताओं को किया प्रभावित
Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 ट्रायल मैच का आयोजन सत्र 2026-27 के तहत कानपुर साउथ-ए मैदान पर बुधवार को हुआ। इस मुकाबले में टीम ‘डी’ और टीम ‘एफ’ के बीच खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह के अनुसार मैच में बल्लेबाजी पक्ष से देव दुबे, नमन जायसवाल और अर्पित ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजी में कार्तिक गुप्ता, शुभम केसरवानी और ऋषभ ने प्रभावशाली गेंदबाजी कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का भरपूर प्रयास किया। ट्रायल मैच के माध्यम से खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आगामी चयन प्रक्रिया के लिए मजबूत दावेदारी पेश की।


