Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Kanpur : ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Kanpur । कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में मां दुर्गा ताइक्वांडो अकैडमी में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट बुधवार को हुआ। टेस्ट के दौरान बच्चों ने किक, पंच, स्टांस व फाइटिंग कौशल का प्रदर्शन कराया गया, जिसे निर्णायकों ने परखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अमित राजपूत ने
खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अकैडमी के कोच कपिल दुबे ने बताया कि बेल्ट टेस्ट से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और
निरंतर मेहनत की भावना विकसित होती है।
नई बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अक्षिता, ऋषांक, मौलिक श्रीवास्तव, मंजरी श्रीवास्तव (येलो बेल्ट), आर्या सिन्हा, श्रेया राजपूत, अन्वी दुबे, इशावी सिंह (ग्रीन बेल्ट), विशवेन्द्र विक्रम सिंह चौहान, आहान श्रीवास्तव (ग्रीन वन बेल्ट), सोमेन्द्र सिंह चौहान (ब्लूबेल्ट), कुशाग्र पाण्डेय (रेड बेल्ट), ऋषभ शर्मा (रेड वन बेल्ट), अभुदय मौर्य (येलो बेल्ट), यश वर्धन शुक्ला (ग्रीन वन बेल्ट) अपने नाम की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...