Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के तहत आयोजित अंडर-19ट्रायल मैच मंगलवार को सप्रू मैदान पर हुआ। इस मुकाबले में टीम डी और टीम ई के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह के अनुसार मैच में बल्लेबाजों में अवयक्त पाण्डे, यथार्थ यादव, दिव्यांश कुमार, वंश निगम, जैद सलीम, सृजन राय और सरस यादव ने प्रभावी पारियां खेलीं।
वहीं गेंदबाजी में आयुष कश्यप, निजाम और आर्यन पाल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनीदावेदारी मजबूत की। ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन
करने वाले खिलाड़ियों का चयन यूपी अंडर-19 टीम के लिए किया जाएगा।


