Friday, July 10, 2026
HomeखेलKanpur : शतरंज की बिसात पर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के खिलाड़ियों...

Kanpur : शतरंज की बिसात पर डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा

Kanpur। स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई साउथ जोन शतरंज
प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 154 और बालिका वर्ग की 66 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी
प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छह राउंड तक चली प्रतियोगिता में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अधिकांश वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या गीतिका जौहरी ने सफेद मोहरों के साथ पहली चाल चलकर किया। समापन समारोह में मुख्य आर्बिटर रूपा
शुक्ला एवं कुसुम शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की। प्रधानाचार्या गीतिका जौहरी ने दोनों वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सहायक आर्बिटर की जिम्मेदारी
प्रशंसा वर्मा, कमल खेमानी और बाल गोविंद अवस्थी ने निभाई। इस अवसर पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—अंडर-14 बालक: आरव कुमार सिंह प्रथम, दक्ष सुराना द्वितीय, विनायक त्रिपाठी
तृतीय और शाश्वत सिंह चौथे स्थान पर रहे।अंडर-17 बालक: अथर्व सोनवानी ने पहला, यश बाजपेई ने दूसरा, दक्ष पालीवाल ने तीसरा और दीपांक कटियार ने चौथा स्थान हासिल किया।अंडर-19 बालक: अथर्व गुप्ता विजेता रहे। अभय मिश्रा दूसरे, दिशांतर गुलाटी
तीसरे और आनंद अग्निहोत्री चौथे स्थान पर रहे।
अंडर-14 बालिका: कल्की सिंह प्रथम, दर्शिका द्विवेदी द्वितीय, मेधावी अग्रवाल तृतीय और समृद्धि वर्मा चौथे स्थान पर रहीं।

अंडर-17 बालिका: अंकिता त्रिवेदी ने छह अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। अवनी सिंह दूसरे और अनन्या अवस्थी तीसरे स्थान पर रहीं।अंडर-19 बालिका: अनुश्री टंडन ने पहला, अभिरती बाजपेई ने दूसरा तथा ध्रुवी बुधवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब सीआईएससीई के अगले चरण में साउथ जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...