Wednesday, August 12, 2026
HomeखेलKanpur : शटल पर दिखा हुनर, नयन समेत खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Kanpur : शटल पर दिखा हुनर, नयन समेत खिलाड़ियों ने मारी बाजी

रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में अकादमी के खिलाड़ियों के लिए अंतर-अकादमी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य कोच रवि कुमार दीक्षित और आशुतोष सत्यम झा के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चार आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
अंडर-15 बालक वर्ग में नयन गुप्ता ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब जीता, जबकि आशिर उपविजेता रहे। अंडर-13 वर्ग में आरव चौहान ने पहला स्थान हासिल किया और रुशांक उपविजेता बने। अंडर-11 वर्ग में आरव देव विजेता और विराज भल्ला उपविजेता रहे।
अंडर-9 बालक वर्ग में प्रियांक प्रजापति ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि ओनीश मोहन उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अमरता पांडे विजेता और अनन्या गुप्ता उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान विकास कुमार, प्रांशु मोहन, अनुराग चौहान, डॉ. आशीष भल्ला, आरती सिंह, अभिषेक यादव, कविता, मंजू पाल, यामिनी और प्रिया गुप्ता मौजूद रहे। समापन समारोह में विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...