Kanpur । 70वीं जनपदीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को ज्ञान भारती एमएस इंटर कालेज में हुआ। इसमें मणिपुर की प्राचीन और पारंपरिक युद्ध कला (मार्शल आर्ट) थांग ता के मुकाबलों में स्कूली खिलाड़ियों ने कौशल का प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो खेल की तरह होने वाली स्पर्धा में खिलाड़ियों ने जोरदार किक लगाकर पदक की दावेदारी पेश की।
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में देवांश जायसवाल ने स्वर्ण पदक जीता। अर्श मोहम्मद ने रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग में सूर्यांश को स्वर्ण व दिव्यांश को रजत पदक मिला। अंडर-14 बालिका वर्ग में विदिशा ने स्वर्ण पदक जीता। सेजल को रजत पदक मिला। प्रतियोगिता में एनएलके स्कूल को पहला, बीएनएसडी को दूसरा व गुरु नानक स्कूल को तीसरा स्थान मिला।

