Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय मास्टर तैराकी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की चमक

Kanpur : राष्ट्रीय मास्टर तैराकी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की चमक

Kanpur । हैदराबाद के गच्चीबौली स्टेडियम में 21 से 23 नवंबर तक 21वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेश से 55 तैराकों ने भाग लिया था।

पदक विजेता खिलाड़ी— 70 से 74 आयु वर्ग में प्रकाश अवस्थी ने दो कांस्य पदक जीते। 65 से 69 आयु वर्ग में आरके यादव ने एक रजत पदक जीता। 50 से 54 आयु वर्ग में राम कुमार ने कांस्य पदक जीता। वहीं अनुश वर्मन, विनायक तिवारी, अमित भट्ट और डॉ. अतुल ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में शीर्ष 6 स्थानों में जगह बनाई। यह जानकारी कानपुर जिला तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...