Kanpur ।केशवपुरम सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा “एक पेड़ पूर्वजों के नाम” अभियान के अंतर्गत उत्सव पार्क, केशवपुरम आवास विकास में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक नीलिमा कटियार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल प्रकृति की सेवा ही नहीं बल्कि अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करने का भी श्रेष्ठ माध्यम है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद कौशल मिश्रा सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर केशवपुरम सनातन धर्म सेवा समिति के विपिन मिश्रा, अनिल मिश्रा, विवेक अवस्थी आकाश दीक्षित (मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), बृजेश मौर्य, आशीष श्रीवास्तव सुष्मिता मौर्य, अरविंद शुक्ला, अजय डबराल, बड़े सिंह, प्रांजुल मिश्रा, विक्रम सिंह राजावत, विमलेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


