Friday, July 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : कमिश्नरेट में पिपिंग सेरेमनी, दो अधिकारियों को मिले डीसीपी के...

Kanpur : कमिश्नरेट में पिपिंग सेरेमनी, दो अधिकारियों को मिले डीसीपी के स्टार

Kanpur । कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को आयोजित गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी में दो वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद के स्टार पहनाए गए। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में राजेश कुमार पाण्डेय और कपिल देव सिंह के कंधों पर अशोक स्तंभ के साथ डीसीपी रैंक के स्टार लगाए।

राजेश कुमार पाण्डेय, जो पहले अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के पद पर तैनात थे, तथा कपिल देव सिंह, जो अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) के रूप में कार्यरत थे, पदोन्नति के बाद अब डीसीपी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों अधिकारी अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और ईमानदार कार्यशैली से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पुलिस संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

समारोह में कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवपदोन्नत अधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...