Kanpur । एमराल्ड गार्डेन सोसाइटी में आयोजित एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन–2 के पहले मैच में पायनियर मावेरिक्स ने रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में फॉर्चून लायंस ने कनिष्क हिटर्स को आठ विकेट से पराजित किया।
एमराल्ड गार्डेन सोसाइटी परिसर में बने मैदान पर पहले मैच में रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए।
यथार्थ ने 33 रन, मनीष माहेश्वरी ने 31 रन व एके अग्रवाल ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तेजस कनोडिया व अनहद छतवाल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में पायनियर मावेरिक्स ने 12 ओवर में दो विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अरुण ने 32, अनहद छतवाल ने 23 व मुकेश ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनीष व राघव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब अनहद छतवाल को अशोक साहू ने प्रदान किया गया। दूसरे मैच में फॉर्चून लायंस ने टॉस जीत कर कनिष्क हिटर्स को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।
कनिष्क हिटर्स ने 15.5 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन बनाए। टीम से सर्वाधिक 46 रन की पारी धनंजय सिंह ने खेली, तो गेंदबाजी में अनिमेश गुप्ता, नमन, दर्पित बंसल ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए फॉर्चून लायंस ने 12.5 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीते।
जीत में संचित ने 36 रन, द्वारिकेश ने नाबाद 30 रन, शुभम रस्तोगी ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में पीयूष व संजय ने एक-एक विकेट झटका। द्वारिकेश माहेश्वरी को मैन ऑफ द मैच का खिताब विजय गुप्ता ने दिया।


