Kanpur । संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग अंडर-19 के पहले डे-नाइट मैच पटेल प्रापर्टीज ने आरटी सर्विस इलेवन को नौ विकेट से मात दी। दूसरे मैच अनमोल इलेवन की टीम ने कानपुर वारियर्स इलेवन को 73 रन से पराजित किया।
सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में आरटी सर्विस इलेवन की पूरी टीम 16 ओवर में 102 रन बनाए। टीम से विशेष अग्निहोत्री ने सर्वाधिक 30 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में सुधीर ने चार, माधव गुप्ता ने तीन व आकाश त्रिवेदी ने दो को आउट किया। जवाब में पटेल प्रापर्टीज ने 10 ओवर में एक विकेट के पतन पर 103 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में आकाश त्रिवेदी ने 56 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में एकमात्र विकेट देवांश ने लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आकाश त्रिवेदी को चुना गया। दूसरे मैच में अनमोल इलेवन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। टीम से प्रियांशु ने 65 रन व बृजेश ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में जुबैन अंसारी ने तीन को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर वारियर्स इलेवन की पूरी टीम 17.3 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अमन राजपूत ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शौर्यदीप, प्रियांशु दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांशु को चुना गया।


