Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के तहत एच०ए०एल० मैदान पर खेले गए ‘जूनियर’ डिवीजन के एलीट ग्रुप मुकाबले में पैरामाउंट क्लब ने सदर्न क्लब को 5 विकेट से पराजित किया। टीम की जीत में शिवम का आलराउंड प्रदर्शन निर्णायक रहा। उन्होंने 21 रन बनाए तथा गेंदबाज़ी में 26 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
वहीं सुमद्ध दुबे ने 23 रन का योगदान दिया, जबकि मोहिब अंसारी ने 23 रन बनाने के साथ 18 रन पर 2 विकेट हासिल किए। अंत में आदर्श कुमार ने 47 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। पैरामाउंट की इस जीत के साथ टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

