Tuesday, April 7, 2026
HomeखेलKanpur : केएसपीएल में पैंथर्स की दहाड़, रेनू ब्रांडबैंड 17 रन से...

Kanpur : केएसपीएल में पैंथर्स की दहाड़, रेनू ब्रांडबैंड 17 रन से हारा

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को कानपुर पैंथर्स ने रेनू ब्रांडबैंड को 17 रन से पराजित किया। गंगा बैराज ​स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर पैंथर्स ने 22 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। टीम से रिजवान अंवारी ने 54 रन, मनिंदर सिंह ने 59 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में रविकांत व दीपक ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में रेनू ब्रांडबैंड की पूरी टीम 22 ओवर में 166 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से ​शिवम त्रिपाठी ने 63 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह, अनिल गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच मनिंदर सिंह को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!