Monday, September 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : मूसलाधार बारिश में पांडु नदी का पुल धंसा, आवागमन ठप

Kanpur : मूसलाधार बारिश में पांडु नदी का पुल धंसा, आवागमन ठप

ककवन में टला बड़ा हादसा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बंद कराया मार्ग; बिल्हौर और रसूलाबाद में रोके गए भारी वाहन


Kanpur  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ककवन क्षेत्र में पांडु नदी पर बना पुल शुक्रवार को अचानक धंस गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि पुल धंसने के समय कोई वाहन उस पर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, ताकि कोई भी वाहन या राहगीर पुल पार करने का प्रयास न करे।


पुल धंसने के बाद यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं। कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बिल्हौर में ही रोक दिया गया है, जबकि कानपुर देहात की ओर से आने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों को रसूलाबाद में रोककर सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।


पुल बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, दैनिक यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ा है। लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को तत्काल सूचना देकर पुल का निरीक्षण और मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुल की स्थिति का तकनीकी आकलन कराया जा रहा है, जिसके बाद आवश्यक मरम्मत कर यातायात बहाल किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...