Wednesday, April 8, 2026
HomeखेलKanpur :हापुड़ बॉक्सिंग में पलक शुक्ला का पंच, जीता गोल्ड

Kanpur :हापुड़ बॉक्सिंग में पलक शुक्ला का पंच, जीता गोल्ड

Kanpur । हापुड़ में 1 से 5 अप्रैल तक अंडर-19 राज्य स्तरीय पुरुष व महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें 60-65 किलोग्राम भार वर्ग में पलक शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि से बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर व बॉक्सिंग कोच कल्पना की देखरेख में पलक शुक्ला के साथ ही अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने कहा प्रतियोगिता के दौरान पलक ने बेहतरीन तकनीक, संतुलन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अब पलक शुक्ला की नजर राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर है, जो 13 से 20 अप्रैल 2026 तक असम के गुवाहाटी में आयोजित होगी। इसके साथ ही हापुड़ में हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!