Tuesday, October 6, 2026
HomeखेलKanpur : पलक-दिशा की जोड़ी ने मचाई धूम, खो-खो में जीता स्वर्ण

Kanpur : पलक-दिशा की जोड़ी ने मचाई धूम, खो-खो में जीता स्वर्ण

Kanpur। आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल में आयोजित 7वीं सीआईएससीई नेशनल खो-खो (बालिका) प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में उप्र व उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेता टीम में शामिल शहर के यूपी किराना सेवा समिति स्कूल की पलक अवस्थी और दिशा यादव का चयन प्रतिष्ठित स्कूल नेशनल गेम्स के लिए किया गया है।

साथ ही सौम्या सिंह चौहान को स्टैंड-बाई खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। स्कूल की प्रधानाचार्या रागिनी राठौर ने सभी खिलाड़ियों व टीम मैनेजर ज्योति को बधाई दी। जिला खो-खो संघ के संरक्षक रणवीर सिंह मलिक, सत्य प्रकाश तिवारी स्वदेश श्रीवास्तव, सचिव विपिन सोनकर, आनंद कुमार, रोहित सोनकर ने भी स्कूल प्रबंधन को बधाई दी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...