Friday, April 10, 2026
HomeखेलKanpur :मेरठ में चमके पीएसी जवान, आर्म रेसलिंग में गोल्डन हैट्रिक, कुश्ती...

Kanpur :मेरठ में चमके पीएसी जवान, आर्म रेसलिंग में गोल्डन हैट्रिक, कुश्ती में पूर्वी जोन चैंपियन

Kanpur । मेरठ में 31वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता और आर्म रेसलिंग नौ अप्रैल को 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के मैदान पर हुई। कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्वी जोन ने पश्चिमी जोन को हराकर खिताब अपने नाम किया।

जबकि आर्म रेसलिंग में टीम उपविजेता रही, इसमें कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी के दो जवानों ने स्वर्ण और कांस्य के साथ आठ पदक अपने नाम किए। शुक्रवार को शहर पहुंचने पर दोनों ही खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

आर्म रेसलिंग में 37वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य आरक्षी राहुल राकेश और मुख्य आरक्षी अजय पाल ने बेहतर तकनीक का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी गोल्डन हैट्रिक पूरी की। दोनों ने तीन स्वर्ण पदक और पांच कांस्य पदक समेत आठ पदक अपने नाम किए।

शहर आने पर मुख्यालय पर सेनानायक आईपीएस बीबी चौरसिया ने विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए विजेता शील्ड प्रदान की। इस मौके पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, ब्रजकिशोर शाहू, आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!