Kanpur। समर कप नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीएसी क्रिकेट एकेडमी ने एमडी क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में एनटी क्रिकेट एकेडमी ने आईसीसी एकेडमी को 29 रन से पराजित किया।फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में एमडी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम पीएसी की घातक गेंदबाजी के आगे 15.2 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम से आयुष सैनी ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु शर्मा ने चार व गौरव ने दो को आउट किया। जवाब में पीएसी क्रिकेट एकेडमी ने 6.3 ओवर में दो विकेट पर 65 रन बनाकर मैच जीता। जीत में रेयांश ने 19 व नमन ने 14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूरज व अंश ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांश को चुना गया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर दूसरे मुकाबले में एनटी क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 78 रन बनाए।
टीम से तनुज ने 18 व कार्तिक ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु पाल दो को आउट किया। जवाब में आईसीसी एकेडमी की पूरी टीम 13.3 ओवर में मात्र 49 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से हर्ष ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विक्रम द्विवेदी ने चार को आउट किया, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


