Monday, July 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : खेत के तालाब में उग रहे मोती, किसानों की बढ़ी...

Kanpur : खेत के तालाब में उग रहे मोती, किसानों की बढ़ी कमाई

 

 

 

 

30 हजार सीपियों से तैयार हो रहे सामान्य व डिजाइनर मोती, 50 लाख रुपये तक की आय का अनुमान

Kanpur । खेत का तालाब अब सिर्फ सिंचाई का जरिया नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने का नया मॉडल बनता जा रहा है। बिधनू विकासखंड के सम्भुआ गांव में एक खेत तालाब में मोती उत्पादन और मत्स्य पालन का ऐसा अभिनव प्रयोग हो रहा है, जिसने कृषि विशेषज्ञों के साथ किसानों का भी ध्यान खींचा है।

#kanpurग्राम सम्भुआ निवासी रश्मि वर्मा ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बने खेत तालाब में करीब 30 हजार सीपियां डाली हैं। इनमें विशेष मोल्ड तकनीक के जरिए स्वस्तिक, भगवान गणेश, पुष्प और पत्तियों जैसी आकृतियों वाले डिजाइनर पर्ल तैयार किए जा रहे हैं। सामान्य सीपियों से भी प्रति सीपी दो मोती विकसित हो रहे हैं। इन डिजाइनर मोतियों की आभूषण बाजार में अधिक मांग होने से परियोजना से करीब 50 लाख रुपये की आय का अनुमान है, जबकि इसकी लागत लगभग 18 से 20 लाख रुपये बताई गई है।

#kanpur

रश्मि वर्मा ने बताया कि मोती उत्पादन के साथ दूसरे खेत तालाब में मत्स्य पालन भी किया जा रहा है। अब तक तीन बार मछली उत्पादन हो चुका है और इससे हर साल करीब चार लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी मिलने की उम्मीद है। उनका कहना है कि यदि खेत तालाबों का बहुउद्देशीय उपयोग किया जाए तो किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।

परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसे किसानों के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अन्य खेत तालाब लाभार्थियों को भी मोती की खेती, मत्स्य पालन और अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि खेत तालाब जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और सिंचाई के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।

भूजल सप्ताह के तहत जिलाधिकारी ने पौधरोपण कर जल संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान किसानों को उन्नतशील ज्वार और साँवा की मिनीकिट भी वितरित की गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह मॉडल जिले के अन्य किसानों के लिए भी नई राह खोलेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...