Wednesday, April 22, 2026
HomeकानपुरKanpur: ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3.91 करोड़ बरामद, 5 गिरफ्तार

Kanpur: ऑनलाइन IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 3.91 करोड़ बरामद, 5 गिरफ्तार

मोबाइल ऐप के जरिए IPL मैचों पर चल रहा था अवैध सट्टा कारोबार ।
मुख्य सरगना फरार, पुलिस व आयकर विभाग की कार्यवाही जारी ।
थाना फजलगंज पुलिस एवं सर्विलांस/स्वाट सेंट्रल जोन की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही ।
उत्कृष्ट कार्यवाही पर पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा टीम को ₹50,000/- नगद पुरस्कार घोषित।

Kanpur ।फजलगंज पुलिस एवं सर्विलांस/स्वाट सेंट्रल जोन की संयुक्त टीम द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।फजलगंज पुलिस के द्वारा सन्त नगर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्द नगर पुल के नीचे एक सफेद रंग की सोनेट कार में बैठे दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से IPL मैचों पर बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया कि उक्त व्यक्ति एक संगठित आपराधिक सिंडीकेट के सक्रिय सदस्य हैं, जिनका नेटवर्क पूरे कानपुर नगर में फैला हुआ है।

#kanpur

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल रणनीति बनाकर मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान कार में बैठे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जिनकी पहचान कार्तिक लखवानी एवं राजकुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में सट्टेबाजी से संबंधित विभिन्न एप्लीकेशन, वेबसाइट, व्हाट्सएप चैट एवं आर्थिक लेन-देन का विस्तृत विवरण प्राप्त हुआ, जिससे उनके अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टि हुई।

#kanpur

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके अन्य सहयोगी किदवई नगर क्षेत्र में एक किराये के मकान से बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का संचालन कर रहे हैं, जहां भारी मात्रा में नगदी संग्रहित है ।किदवई नगर स्थित मकान की घेराबंदी कर पुलिस टीम ने अंदर प्रवेश किया, जहां तीन व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टेबाजी संचालन में लिप्त पाए गए।

पुलिस टीम को देखकर वे साक्ष्य छिपाने का प्रयास करने लगे, किन्तु तत्परता से उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान कल्पेश, रवि नाई एवं विष्णु (निवासीगण गुजरात राज्य) के रूप में हुई । तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन एवं सट्टेबाजी से संबंधित उपकरण बरामद किए गए।

बरामद नकदी की गणना करने पर कुल ₹3,91,50,000/- (तीन करोड़ इक्यानवे लाख पचास हजार रुपये) प्राप्त हुए, जो विभिन्न मूल्यवर्ग की गड्डियों में सुव्यवस्थित रूप से रखे गए थे। यह तथ्य इंगित करता है कि उक्त गिरोह लंबे समय से सुनियोजित एवं संगठित रूप से अवैध सट्टेबाजी के कारोबार में संलिप्त था ।
बरामदगी का विवरण:
कुल नकद धनराशि: *₹3,91,50,000/-
*06 अदद मोबाइल फोन
*03 अदद मुद्रा गणना मशीन
*01 अदद करेंसी चेकिंग मशीन
*02 अदद कैलकुलेटर
*01 अदद सोनेट कार (संख्या UP78GP4757), घटना में प्रयुक्त
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
1-कार्तिक लखवानी पुत्र राधा कृष्ण लखवानी, निवासी कौशलपुरी
2-राजकुमार निवासी बम्बा रोड, थाना फजलगंज,(वर्तमान पता: मसवानपुर)
3-कल्पेश पुत्र बिट्ठल, निवासी उन्जा, जिला मेहसाणा (गुजरात)
4-रवि नाई पुत्र नटवर भाई, निवासी उन्जा, जिला मेहसाणा (गुजरात)
5-विष्णु पुत्र सलूजी, निवासी पाटन (गुजरात)

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!