Saturday, June 28, 2025
HomeकानपुरKanpur : एक राष्ट्र एक चुनाव भाजपा का नहीं देश का एजेंडा...

Kanpur : एक राष्ट्र एक चुनाव भाजपा का नहीं देश का एजेंडा – शिवराम

Kanpur ।भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने रविवार को कहा कि देश को आर्थिक व सामरिक महाशक्ति बनाने के लिए एक देश एक चुनाव आवश्यक है। यह भाजपा का नहीं बल्कि देश का एजेंडा है।शिवराम सिंह छावनी विधानसभा के एक गेस्ट हाउस में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक प्रशासनिक सुधार है। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ और नगर निकाय हुआ पंचायत चुनाव एक साथ होने से देश के संसाधन भी बचेंगे और देश की आर्थिक और श्रम शक्ति भी बचेगी जो राष्ट्र के नवनिर्माण में काम आएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 लोकसभा चुनाव पर लगभग 1 लाख 24 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

देश में लगातार होने वाले चुनाव और बार बार आचार संहिता लगने से विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश में राजनीतिक स्थिरता आएगी जिससे भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को करोड़ों रुपए की बचत होगी।

देश की जनता की आत्मनिर्भरता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक स्टैंडिंग कमेटी बनाई गई है।

प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, राम बहादुर यादव, विनोद मिश्रा, रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया,सनी जायसवाल , सुमित तिवारी,ओपी आर्या, आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...