Thursday, July 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : 13 जुलाई को जनता को मिलेगी ग्रीन कॉरिडोर की सौगात,...

Kanpur : 13 जुलाई को जनता को मिलेगी ग्रीन कॉरिडोर की सौगात, विधायक ने पीएम मोदी-सीएम योगी का जताया आभार

 

 

Kanpur । कानपुर और लखनऊ के बीच आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने वाले ग्रीन कॉरिडोर को 13 जुलाई को जनता को समर्पित किए जाने की तैयारी है। इस अवसर पर गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर के शुरू होने के बाद कानपुर से लखनऊ की यात्रा मात्र 35 से 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी। इससे लाखों यात्रियों को समय और ईंधन की बचत होगी। साथ ही सड़क पर यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से दोनों शहरों के बीच औद्योगिक, व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिसका सीधा लाभ युवाओं और स्थानीय व्यापारियों को मिलेगा। कानपुर और आसपास के जिलों की आर्थिक गतिविधियों को भी इससे मजबूती मिलेगी।

विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधुनिक आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरिडोर और अन्य सड़क परियोजनाएं प्रदेश को विकास के नए आयाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल दो शहरों को जोड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि विकास, निवेश और समृद्धि का नया द्वार है।

सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि कानपुर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रीन कॉरिडोर शुरू होने के बाद कानपुर और लखनऊ के बीच आवागमन और आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार मिलेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...