Monday, April 20, 2026
HomeखेलKanpur : ओलंपिक क्लब ने नौ विकेट से जीता हरेंद्र पाल आनंद...

Kanpur : ओलंपिक क्लब ने नौ विकेट से जीता हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट खिताब

पुनील पाल की नाबाद 83 रन की पारी, अशोका ज्योति को फाइनल में हराया

Kanpur । केसीए से आबद्ध व सदर्न क्लब की ओर से प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मुकाबले में ओलंपिक क्लब ने अशोका ज्योति को नौ विकेट से पराजित किया। श्यामनगर ​स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में अशोका ज्योति की पूरी टीम 32 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई।

टीम से राघव अवस्थी ने 83, प्रांशु गुप्ता ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में पुनीत पाल, अनिकेत कुमार, राज कटियार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओलंपिक क्लब ने पुनील पाल की नाबाद 83 रन की पारी व लक्ष्य यादव के 26 रन की मदद से 21 ओवर में एक विकेट पर 134 रन बनाकर मैच मुकाबला अपने नाम किया। तो गेंदबाजी में पारिजात दुबे ने एक को आउट किया।

प्लेयर ऑफ द मैच पुनीत पाल को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राघव अवस्थी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अ​भिजीत सिंह, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ​खिताब अ​भिजीत सिंह के नाम रहा। फाइनल मैच के बाद वि​शिष्ठ अति​थि आयुष शुक्ला, अन्नु शुक्ला, विशेष आनंद ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कौशल कुमार सिंह, शुभदीप आनंद, कृष्णा बाली, पीएस नेगी, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!