मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›व्यापार›Kanpur ।ऑयलर मोटर्स ने अपना 24वां डीलरशिप लॉन्च किया
व्यापार

Kanpur ।ऑयलर मोटर्स ने अपना 24वां डीलरशिप लॉन्च किया

Akash Chaudhary

Kanpur ।कानपुरअग्रणी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन निर्माता, ऑयलर मोटर्स ने भारत में अपना 24वां डीलरशिप और नगर में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया है। एसकेआरबी ऑटोमोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप में, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित यह नया शोरूम ऑयलर मोटर्स क्षेत्र में व्यवसायों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक आसान बनाने के कंपनी के समर्पण को दिखाता है।

इस अवसर पर ऑयलर मोटर्स के संस्थापक और सीईओ, सौरव कुमार ने कहा, “हमारे कानपुर डीलरशिप का लॉन्च भारत में कमर्शियल मोबिलिटी को बदलने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश ने हमेशा प्रगतिशील नीतियों और एक समृद्ध इकोसिस्टम के कारण ईवी अपनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। कानपुर का व्यस्त औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र यह दिखाने के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करता है कि इलेक्ट्रिक वाहन व्यवसायों के संचालन में कैसे क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *