Sunday, May 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल चोरी का भंडाफोड़, चार...

Kanpur : इंडियन ऑयल डिपो के पास तेल चोरी का भंडाफोड़, चार दबोचे

Kanpur । पनकी पुलिस ने इंडियन ऑयल डिपो के पास टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक टैंकर, गैस कटर, पाइप और करीब 50 लीटर ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 23 मई को सूचना मिली थी कि डिपो के पास स्थित एक हाते में टैंकरों से तेल चोरी की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शेख शाहीन उर्फ भानु, रोहित सैनी, आशीष कुमार श्रीवास्तव और पुष्पेंद्र सिंह चंदेल शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इंडियन ऑयल डिपो से निकलने वाले टैंकरों को योजना के तहत हाते तक लाया जाता था। वहां गैस कटर से वाल्व का ताला काटकर पाइप के जरिए तेल निकाला जाता और फिर टैंकरों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह में टैंकर चालक, वाहन स्वामी और शेख शाहीन उर्फ भानु के साथ उसके पिता वकील अहमद की अहम भूमिका थी।

चालक को लालच देकर चोरी के खेल में शामिल किया जाता था और निकाले गए तेल को ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।पुलिस ने बताया कि बरामद टैंकर में करीब 20 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ मौजूद था। मुख्य आरोपी वकील अहमद मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के मुताबिक शेख शाहीन उर्फ भानु का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...