Kanpur। खेल निदेशालय उप्र की ओर से गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में सिविल सर्विसेज के ट्रायल हुए। जिला स्तरीय ट्रायल में विभिन्न विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने ट्रायल में दम दिखाकर चयन पक्का किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर पावर लिफ्टिंग में आयुष विभाग की चिकित्साधिकारी डा. कुमकुम पांडेय, प्रादेशिक सेवायोजन विभाग के वरिष्ठ सहायक मनीष मिश्रा, श्रम आयुक्त के प्रधान सहायक रविंद्र सिंह चौहान का चयन हुआ।
एथलेटिक्स में राज्य कर विभाग की उपायुक्त अंजलि चौरसिया, प्राविधिक शिक्षा विभाग के कनिष्ठ सहायक मनीष पाल चयनित हुए। बेस्ट फिजिक्स में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिकेत सिंह परिहार, तैराकी में खेल विभाग के कनिष्ठ सहायक अविनाश कुमार व कबड्डी में नलकूप निर्माण खंड के वरिष्ठ सहायक अभिषेक कुमार चयनित हुए।
टेबल टेनिस में जिला न्यायालय के कनिष्ठ सहायक सूर्यांश मिश्रा व प्राविधिक शिक्षा विभाग के वैभव आनंद जिला स्तर पर हुए ट्रायल में सफल रहे। वहीं, बैडमिंटन खेल में विवेक कुमार, सौरभ, अर्पित गोयल व वैभव भाटिया का चयन हुआ है।


