सीआरएस विश्वविद्यालय, जींद ने आईजी विश्वविद्यालय, मीरपुर को 34-10 से हराया।
Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित नॉर्थ जोन पुरुष खो-खो चैम्पियनशिप का आगाज सोमवार को हुआ। पहले दिन कुल आठ मुकाबले खेले गये। जिसमें सीआरएस विश्वविद्यालय, जींद (हरियाणा) ने अमित के शानदार प्रदर्शन के दम पर आईजी विश्वविद्यालय, मीरपुर को 34-10 से हराया। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर को 48-38 से पराजित किया।
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (मंडी) को 32-20, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 24-19, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने जम्मू विश्वविद्यालय को 41-26 से पराजित किया। इसके अलावा जम्मू विश्वविद्यालय, पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को प्रतिद्वंदी टीम के न आने के कारण वॉकओवर मिला।
समस्त मुकाबलों का संचालन सचिन गौर, प्रमोद कुमार एवं हरजिंदर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के टूर्नामेंट डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह, विनय जायसवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार, खेल सचिव डॉ. निमिषा कुशवाहा प्रभाकर पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


