Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : किसी ने नहीं लिया नामांकन वापस, फाइनल हुई यूपीसीए की...

Kanpur : किसी ने नहीं लिया नामांकन वापस, फाइनल हुई यूपीसीए की कार्यसमिति

इलेक्ट्रोल आफीसर एके ज्योति द्वारा जारी लिस्ट वेबसाइट पर की गयी अपलोड

Kanpur। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित चुनाव के लिए रविवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथी थी लेकिन किसी भी सदस्य ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया लिहाजा नई कार्यसमिति फाइनल हो गयी है। इलेक्ट्रोल आफीसर एके ज्योति द्वारा यूपीसीए की वेबसाइट पर अपलोड की गयी फाइनल लिस्ट में नामांकन कराने वाले सभी उम्मीदवार अपने पदों पर काबिज है।

अब 30 को चुनाव केवल औपचारिक्ता मात्र बचे हैं। नई कार्यसमिति में डा.निधिपति सिंघानिया अध्यक्ष, राकेश मिश्रा उपाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता सचिव, उमर मुस्तफा हसन संयुक्त सचिव और सचिन आनंद शुक्ला कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल के दो पदों में डा.संजय कपूर और संजीव कुमार सिंह शामिल हैं, जो यूपी टी-20 की कमान संभालेंगे।

एपेक्स के 11 सदस्यों में सिद्धार्थ सिंह, सुनील जोशन, करन पाल सिंह, लक्ष्य राज त्यागी, सिद्धार्थ प्रसाद, मनीष चौहान, सैफुद्दीन, सुरेंद्र पाल सिंह, लतीफ उर रहमान, सक्षम मिश्रा, उमर अहमद शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...