Kanpur। गोरखपुर स्थित सेंट जूड्स स्कूल मोहद्दीपुर में 17 से 19 अगस्त तक सीआईएसई रीजनल स्कूल स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें यशोदानगर निवासी निराली तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शहर की युवा निशानेबाज निराली तिवारी नेसीआईएसई रीजनल स्कूल स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप में अंडर-19 बालिका वर्ग की 10मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 400 में से 366 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त करके हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रदर्शन के बाद अब निराली का चयन 2 से 4 सितंबर तक गोरखपुर में होने वाली सीआईएसई राष्ट्रीय स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके पिता संजीव तिवारी, स्कूल की प्रबंधन समेत अन्य सदस्यों ने बधाई के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


