Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग के मुकाबले में गांधीग्राम ने तिलक सोसायटी को छह विकेट से पराजित किया। जीत में निखिल व प्रिंस यादव ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली।श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में तिलक सोसायटी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन बनाए। टीम से गौरव अग्निहोत्री ने 65 रन, सुदेश यादव ने 39 रन, अंजुल मिश्रा ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रिंस यादव और आर्यन पाल ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गांधीग्राम की टीम ने 23.4 ओवर में चार विकेट पर 193 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में निखिल कटियार ने 81 रन, प्रिंस यादव ने 66 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विशेष तिवारी ने दो को आउट किया। गेंद और बल्ले से योगदान देने वाले प्रिंस यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


