Sunday, February 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : कोयला नगर में विकास की नई रफ्तार: सांसद रमेश अवस्थी...

Kanpur : कोयला नगर में विकास की नई रफ्तार: सांसद रमेश अवस्थी ने 2.37 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

Kanpur । छावनी विधानसभा क्षेत्र के कोयला नगर में रविवार को विकास की नई शुरुआत देखने को मिली। लंबे समय से सड़कों और जल निकासी की समस्याओं से जूझ रहे इलाके को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रमेश अवस्थी ने 2 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने सांसद का फूल-मालाओं तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन की बदौलत ही उन्हें सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे खुद को जनता का प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि सेवक मानते हैं और कानपुर के हर इलाके में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सांसद ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी।

बताया गया कि यह सभी परियोजनाएं जिला अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (डूडा) की योजना के तहत कराई जाएंगी। इन योजनाओं में सड़कों का निर्माण और मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नालियों का सुदृढ़ीकरण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी और आवागमन भी सुगम हो सकेगा।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन भदोरिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी समेत कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, आलोक वर्मा, सुमीत तिवारी, दीपक शुक्ला, जयंत दीक्षित, राघव द्विवेदी, हितेश द्विवेदी, गोलू शुक्ला, निर्मल चौधरी और रचित यादव भी उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोयला नगर में लंबे समय से इन विकास कार्यों की मांग की जा रही थी। अब सांसद की पहल से इन परियोजनाओं का शिलान्यास होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जल्द होगा और इलाके का समग्र विकास होगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...