Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलKanpur : न्यू फ्रेंड्स क्लब और एफजीएफ ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

Kanpur : न्यू फ्रेंड्स क्लब और एफजीएफ ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

Kanpur। शास्त्रीनगर जवाहर पार्क ​स्थित जवाहर वॉलीबॉल क्लब व जवाहर रामलीला सेवा समिति की ओर से स्व. एके राय (कृष्ण अवतार राय) की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय महिला और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव एस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

महिला वर्ग में फील्ड गन फैक्ट्री की टीम विजेता रही, जबकि पुरुष वर्ग में न्यू फ्रेंड्स क्लब ने ट्रॉफी जीती। मैच समाप्त होने के बाद विजय कपूर ने विजेता व उपविजेता टीमों को पदक और पुरस्ककार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश राय, सुमित सिंह चंदेल, प्रेम राज, राजेंद्र गुप्ता, एडवोकेट संजीव कपूर, एडवोकेट आशीष दीवान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...