Kanpur । केडीएमए क्रिकेट लीग में शनिवार को ग्रीनपार्क हॉस्टल और रोलैण्ड क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें ग्रीनपार्क हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 233 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम 34.3 ओवरों में 345 रन बनाकर ऑल आउट हुई। टीम की ओर से अंकेश यादव ने शानदार 80 रन बनाए, जबकि असित यादव ने 72 रनों की उपयोगी पारी खेली।
हर्षवर्द्धन ने 43, देवेन्द्र प्रजापति ने 31, यथार्थ ने 26 सुधांशु कुमार ने 25 रन का योगदान दिया। रोलैण्ड क्लब की ओर से सूयांश यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 68 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 346 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोलैण्ड क्लब की टीम 29.2 ओवरों में मात्र 112 रन पर सिमट गई।
टीम की ओर से विजय वर्मा ने 20 रन बनाए। ग्रीनपार्क हॉस्टल की ओर से गेंदबाजी में नीरज कुमार ने 9 रन देकर 3 विकेट, यथार्थ ने 22 रन देकर 3 विकेट तथा मयंक पाल ने 13 रन देकर 2 विकेट झटके। प्लयेर ऑफ द मैच नीरज को चुना गया।।


