Kanpur । कानपुर के राष्ट्रीय पदक विजेता एवं एनआईएस प्रशिक्षित बॉक्सर संदीप कुमार को खेलकूद निदेशालय द्वारा बॉक्सिंग प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में की गई है। यह जानकारी कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
संदीप कुमार अपने समय के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों में शामिल रहे हैं। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया। खेल के प्रति समर्पण, कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम उन्हें प्रशिक्षक के रूप में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में मिला है।
कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संदीप कुमार अपने अनुभव से नई प्रतिभाओं को निखारेंगे और प्रदेश व देश को उत्कृष्ट खिलाड़ी देंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष भगवान दीन सहित हसन रजा जैदी, एसपी महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, नीतू कटियार, नरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, मुकेश झा, महेंद्र रोमानी, सुरेश शिरोमणि, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, स्वाति बाजपेई, संतोष त्यागी, कंचन भारती, शैली यादव, काजल साहू, रक्षा दीक्षित और अंजलि वर्मा समेत अनेक लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।


