Saturday, May 23, 2026
HomeखेलKanpur : नमन की दमदार पारी से मेपलवुड इलेवन की रोमांचक जीत

Kanpur : नमन की दमदार पारी से मेपलवुड इलेवन की रोमांचक जीत

Kanpur।  जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 में मेपलवुड इलेवन ने गोल्डी मसाले इलेवन को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।कानपुर दक्षिण ‘बी’ मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डी मसाले इलेवन ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाए।

#kanpur
Oplus_0

टीम की ओर से वैभव यादव ने 25 रन, हर्ष गुप्ता ने 23 रन और आयुग यादव ने 21 रनों का योगदान दिया। मेपलवुड इलेवन के गेंदबाज आयुग ने 2 विकेट, नयन, इबाद, अर्पण ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेपलवुड इलेवन की ओर से नमन भारद्वाज ने शानदार नाबाद 72 रन की पारी से टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गोल्डी मसाले इलेवन की ओर से अबुल फज़ल ने 2, रौनक मिश्रा, तनय, देवांश और देवेश कार्तिक ने एक-एक विकेट हासिल किए। नमन भारद्वाज को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...