Wednesday, April 16, 2025
HomeकानपुरKanpur : नगर निगम की कान्हा गौशाला को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण...

Kanpur : नगर निगम की कान्हा गौशाला को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र

Kanpur । नगर निगम की गौशाला को ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है, जो गौ सेवा में उत्कृष्टता कि दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम की किशनपुर स्थित कान्हा गौशाला में 5289 गौवंश संरक्षित है।

#kanpur

कान्हा गौशाला को प्राप्त यह प्रमाण पत्र गौशाला के प्रबंधन,सेवा गुणवत्ता और संचालन प्रणाली में उच्च मानकों की पुष्टि करता है। यह उपलब्धि नगर निगम के द्वारा पशुकल्याण के प्रति समर्पण और सतत सुधार के प्रयासों ं का परिणाम है। ISO 9001:2015 एक अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गुणवत्ता प्रणाली है, जो संस्थाओं को उनके संचालन में पारदर्शिता कार्यक्षमता और सेवा सुधार सुनिश्चित करने हेतु मानक प्रदान करती है।

 

 

 

 

 

 

महापौर प्रमिला पांडे ने ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर कहा कि मुझे यह बताते हुये अत्यंत हर्ष हो रहा है कि नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा गौशाला, किशनपुर को ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। यह न केवल हमारे शहर के लिये गर्व की बात है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि हम गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।

कान्हा गौशाला को ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्राप्त होने नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि पर प्रसन्ता व्यक्त करतेे हुये कहा यह सर्टिफिकेट नगर निगम के कर्मचारियों की प्रतिबद्वता एवं गौ सेवा के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है। हम आने वाले समय में और सुधार के लिये प्रतिबद्व है। भविष्य में भी गौशालाओं के संचालन में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिये नवाचार और गुणवत्ता के उच्च मानकों को बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयास जारी रहेंगा।

इस लिए मिला iso प्रमाण पत्र
कान्हा गौशाला, किशनपुर को ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र निराश्रित गौवंश के वैज्ञानिक एवं सुव्यस्थित ढंग से संरक्षित करने, संरक्षित गौवंश के पशुधन प्रबंधन, भरण-पोषण और संरक्षण, वृद्व और बीमार गौवंश के चिकित्सा कार्य, गौशाला में निर्मित हो रहे।#kanpur

गोवर के बाय प्रोडक्ट के विक्रय, गौशाला मे लगायी गयी नेपियर घास, गौशाला में संचालित हो रहे वेटनरी हास्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर की स्थापना एवं उसकी समुचित व्यवस्था की समीक्षा के उपरान्त गौशाला को ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। कान्हा गौशाला प्रदेश की दूसरी गौशाला है, जिसे ISO 9001:2015 (Quality Management System) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...