Thursday, July 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : नहरों की बदहाली पर सख्त हुए नगर आयुक्त, सिल्ट और...

Kanpur : नहरों की बदहाली पर सख्त हुए नगर आयुक्त, सिल्ट और गंदगी देख जताई नाराजगी

 

हलवाखाड़ा और सीटीआई नहर का किया औचक निरीक्षण, डीएम को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

Kanpur । मानसून के दौरान जलभराव की आशंका को देखते हुए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरुवार को हलवाखाड़ा स्थित सचान नहर और सीटीआई नहर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नहरों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। कई स्थानों पर सिल्ट का ढेर, तैरता कचरा और अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।सीटीआई नहर में संजय नगर क्षेत्र के पास नहर का पानी बस्ती की ओर जाता मिला। नगर आयुक्त ने पाया कि नहर से निकाली गई सिल्ट कई दिनों से किनारों पर पड़ी है।

#kanpur

जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर तत्काल सिल्ट हटाने के निर्देश दिए।हलवाखाड़ा की सचान नहर की स्थिति और गंभीर मिली। नहर में बड़ी मात्रा में फ्लोटिंग मैटेरियल जमा था, जबकि डी-सिल्टिंग के बाद निकाली गई मिट्टी और गाद सड़क व सर्विस रोड पर फैली हुई थी।

नगर आयुक्त ने कहा कि यदि बरसात से पहले सिल्ट का उठान नहीं हुआ तो वह दोबारा नहर में पहुंच जाएगी और पूरी सफाई प्रक्रिया बेकार हो जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।सचान चौराहे पर क्रॉस नाले के साइफन का निरीक्षण कर बारिश के दौरान दोनों ओर कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

वहीं शास्त्री चौक से सचान चौराहे तक ग्रीन बेल्ट में गंदगी और टूटी रेलिंग मिलने पर दो दिन के भीतर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान सीएंडडी वेस्ट मिलने पर उसे हटाने और संबंधित भवन स्वामियों से यूजर चार्ज वसूलने को कहा गया। सीटीआई चौराहे के पास घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस भेजने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी नगर आयुक्त ने दिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...