Sunday, August 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : नगर आयुक्त ने डीपीएस कालेज का किया औचक निरीक्षण

Kanpur : नगर आयुक्त ने डीपीएस कालेज का किया औचक निरीक्षण

कालेज की व्यवस्था लचर पाए जाने पर प्रधानाचार्य का वेतन रोका
बंद मिली ई-क्लास,कालेज में कई जगह मिली गन्दगी
उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में कक्षा-11 में 03 और कक्षा-12 में 06 छात्र ही उपस्थित पाये गये,
शिक्षक नीरज कुमार रोहिला को कारण बताओ नोटिस जारी

Kanpur ।नगर आयुक्त ने डी0पी0एस0 इण्टर कालेज, नवाबगंज का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम डी0पी0एस0 कालेज में संचालित हो रही ई-क्लास का निरीक्षण किया गया। मौके पर ई-क्लास बन्द पाया गया। प्रधानाचार्य द्वारा अवगत कराया गया कि अप्रैल 2026 में वह इस कालेज में स्थानान्तरित हो कर आये है, तब से ई-क्लास बन्द है। पिछले सत्र में ई-क्लास समय से संचालित हो रही थी। निर्देशित किया गया कि ई-क्लास को पूर्व सत्र की भाॅति संचालित किया जाये तथा प्रतिदिन कक्षावार पाठ्यक्रम का अध्यापन छात्रों को कराया जाये एवं इसे साफ-सुथरा रखते हुए नियमित सफाई करायी़ जाये।
निरीक्षण के दौरान कालेज में कई स्थानों पर गन्दगी पायी गयी, निर्देशित किया गया कि कालेज में नियमित सफाई करायी जाये एवं कालेज परिसर को साफ-सुथरा रखा जाये।

 

#kanpur

 

प्रधानाचार्य का वेतन रोका
कालेज में निरीक्षण छात्रों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि कक्षा-11 में मात्र 03, कक्षा-12 में 06 छात्र ही उपस्थित पाये गये, कक्षा-9 व कक्षा-10 मंे छात्र की उपस्थिति संतोषजनक पायी गयी। अवगत कराया गया कि कालेज में वर्तमान समय में 201 विद्यार्थी अध्ययनरत है, प्रवेश अभी भी हो रहे है। निरीक्षण के समय कालेज की व्यवस्था अत्यन्त लचर पायी गयी । प्रधानाचार्य द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्हे कालेज के बारे में ज्यादा जानकारी नही है। इस पर रोष व्यक्त करते हुए प्रभारी अधिकारी शिक्षा को निर्देशित किया गया कि प्रधानाचार्य का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका जाये एवं नीरज कुमार रोहिला, शिक्षक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश भी दिये गये। 15 दिन बाद पुनः निरीक्षण किया जायेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...