Friday, July 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले सांसद रमेश अवस्थी, संगठन...

Kanpur : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले सांसद रमेश अवस्थी, संगठन मजबूत करने पर मंथन

कानपुर के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर हुई चर्चा

Kanpur । कानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश अवस्थी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कानपुर में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, विकास कार्यों में तेजी लाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कानपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने सांसद से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और संगठन को जनसरोकारों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत होगा।

दोनों नेताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद से कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं और विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाए।

सांसद रमेश अवस्थी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि कानपुर में संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा और विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

राजनीतिक दृष्टि से इस मुलाकात को कानपुर भाजपा संगठन के लिए अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी इस बैठक में महत्वपूर्ण रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...