Thursday, March 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : सांसद रमेश अवस्थी ने नव निर्मित जयपुरिया ओवरब्रिज का किया...

Kanpur : सांसद रमेश अवस्थी ने नव निर्मित जयपुरिया ओवरब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

Kanpur । सांसद रमेश अवस्थी ने कैंट क्षेत्र स्थित नव निर्मित जयपुरिया ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।सेतु निर्माण निगम के अधिशाषी अभियंता सुमन ने सांसद को बताया कि पुल के अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष बचे कार्यों को आने वाले 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि यह सेतु आगामी दीपावली से पूर्व आम जनमानस के लिए खोल दिया जाएगा।

#kanpur

जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।निरीक्षण के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से निपटाया जाए ताकि जनता को शीघ्र ही इस पुल का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नगर सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

जयपुरिया ओवरब्रिज का निर्माण इसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।इस निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी कैंट मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...