Tuesday, August 11, 2026
HomeखेलKanpur : योगासन में माउंट लिटेरा जी स्कूल बना चैंपियन

Kanpur : योगासन में माउंट लिटेरा जी स्कूल बना चैंपियन

Kanpur । कानपुर सहोदय संगठन की ओर से कक्षा तीन से आठ तक के बालकों की अंतर्विद्यालयी योगासन चैंपियनशिप मंगलवार को डीपीएस बर्रा में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या जयंती मित्रा और निर्णायक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वक्रासन, सर्वांगासन, धनुरासन, पादहस्तासन, चक्रासन, गर्भासन और पद्मासन समेत विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, संतुलन और एकाग्रता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में माउंट लिटेरा जी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता। ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल प्रथम उपविजेता और आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय उपविजेता रहा। वहीं बेहतर प्रदर्शन के लिए हरमिलाप मिशन स्कूल को प्रथम और न्यू किंग्सटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

प्रधानाचार्या जयंती मित्रा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मन को शांत और एकाग्र करने में भी मदद करता है। नियमित योग तनाव और चिंता को कम करने में सहायक है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...