Thursday, May 14, 2026
HomeखेलKanpur : अस्मिता खेलो इंडिया महिला हैंडबॉल लीग में मोतीलाल खेड़िया स्कूल...

Kanpur : अस्मिता खेलो इंडिया महिला हैंडबॉल लीग में मोतीलाल खेड़िया स्कूल बना चैंपियन

कानपुर विद्या मंदिर उपविजेता, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Kanpur । उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से अस्मिता खेलो इंडिया महिला हैंडबॉल लीग विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल मैदान में हुई। प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लेते हुए शानदार खेल प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच मोतीलाल खेड़िया स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि कानपुर विद्या मंदिर की टीम उपविजेता रही।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चंदोला और कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत आदित्य दीक्षित ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की अहम भूमिका रही, जिसमें हरप्रीत सिंह, अनुज सिंह, सुचिता सिंह और आनंद शामिल रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...