Kanpur । केएसपीएल लीजेंड्स प्रीमियर लीग का फाइनल मैच सोमवार रात को खेला गया। इसमें रेडविंग्स इलेवन ने वाइ्ट स्टोन को 71 रन से पराजित किया। जीत में मोहिब अंसारी ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।
जाजमऊ स्थित एसटीआई मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में रेडविंग्स इलेवन की टीम ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 242 रन बनाए।
टीम की ओर से मोहिब अंसारी ने 71 रन, हर्ष ठाकुर ने 67 रन, राहुल यादव ने 30 रन, सुशील कुमार राय ने 25 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में उदय प्रताप ने तीन, अजय यादव, हरिओम, वैभव और शेख मुश्ताक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में वाहाइट स्टोन की पूरी टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से रावेंद्र आनंद ने 57 रन, निलेश और हरिओम ने 36-36 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में मनिंदर सिंह ने चार, राहुल यादव ने दो, यश पांडे और मनीष ने एक-एक विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच मोहिब अंसारी को चुना गया।


