Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : मोहम्मद उमर की शूटिंग में शानदार उपलब्धि, 50 मीटर राइफल...

Kanpur : मोहम्मद उमर की शूटिंग में शानदार उपलब्धि, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत

Kanpur। भोपाल स्थित एमपी शूटिंग रेंज में 11 से 31 दिसंबर तक 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप हो रही है। इसमें शहर के अंतरराष्ट्रीय पैरा राइफल शूटर मोहम्मद उमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।

विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी, बर्रा-8 के सचिव व कोच मयंक खड़े ने प्रतियोगिता में मोहम्मद उमर ने अन्य स्पर्धाओं में भी प्रभावशाली
प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग (मेंस एसएचवन) में चौथा स्थान, 10 मीटर एयर राइफल प्रोन मिक्स्ड (एसएचवन) में छठा और 50 मीटर
राइफल प्रोन मिक्स्ड (एसएच) में पांचवां स्थान हासिल किया।

पदक विजेताओं को मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स राकेश कुमार ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले 6 से 10 दिसंबर तक नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 6वीं नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में भी शहर के पैरा निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

अंतरराष्ट्रीय पैरा राइफल शूटर मोहम्मद उमर, डॉ. अपूर्वा कटियार और पिस्टल शूटर अमरेश कुमार सिंह ने
इंडिया टीम सिलेक्शन ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। इसी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में आकाश, सद्दाम और अमरेश कुमार सिंह की तिकड़ी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से संयोजिका संध्या देवी, हाई परफॉर्मेंस कोच रोहित यादव, कोच मयंक खड़े व सभी
खिलाड़ी बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...