Monday, June 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : विधायक सुरेंद्र मैथानी ने 10 लाख की विकास योजनाओं का...

Kanpur : विधायक सुरेंद्र मैथानी ने 10 लाख की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

समरसेबल पंप और परिक्रमा मार्ग निर्माण से पानी व जलभराव की समस्या दूर करने की पहल
Kanpur।  गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को करीब 10 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विभिन्न स्थानों पर भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई और अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।क्षेत्र में सबसे पहले ₹5.50 लाख की लागत से तीन समरसेबल पंपों की स्थापना का भूमि पूजन किया गया।
#kanpur ये पंप शास्त्री नगर मार्केट, गुजैनी एच ब्लॉक कच्ची बस्ती और रविदासपुरम मायापुरम कच्ची बस्ती में लगाए जाएंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार इन इलाकों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिससे गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है। पंप लगने के बाद बड़ी आबादी को नियमित और स्वच्छ पानी मिलने की उम्मीद है।इसके बाद विधायक ने शास्त्री नगर स्थित काली मठिया के पास बनने वाले परिक्रमा मार्ग का भूमि पूजन किया।
₹4.50 लाख की लागत से बनने वाले इस मार्ग से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को बरसात में होने वाले जलभराव, कीचड़ और टूटी सड़क की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां आवागमन मुश्किल हो जाता है।भूमि पूजन के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि कच्ची बस्तियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों तक पानी, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अजय राय, प्रेम सिंह, दुर्गेश सैनी, मनजीत सिंह, संतोष सिंह और अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...