Wednesday, February 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : हैलट, कार्डियोलॉजी और कैंसर अस्पताल जोड़ने की मांग, विधायक मैथानी...

Kanpur : हैलट, कार्डियोलॉजी और कैंसर अस्पताल जोड़ने की मांग, विधायक मैथानी ने मुख्यमंत्री से रखी गुहार

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शहर के चार प्रमुख अस्पतालों को आपस में जोड़ने की मांग रखी। इसमें हैलट अस्पताल, एलपीएस कार्डियोलॉजी संस्थान, जेके कैंसर संस्थान और चेस्ट हॉस्पिटल शामिल हैं।

मरीजों के लिए जीवनरक्षक प्रस्ताव
विधायक मैथानी ने बताया कि ये चारों अस्पताल एक ही बड़े परिसर का हिस्सा हैं और कानपुर सहित आसपास के 16–17 जिलों के मरीजों के लिए जीवनरक्षक केंद्र हैं। लेकिन आपसी संपर्क मार्ग न होने के कारण एम्बुलेंस और स्ट्रेचर को मुख्य सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है। जाम के कारण गंभीर मरीजों को समय पर इलाज तक पहुंचने में दिक्कत होती है।“यदि इन अस्पतालों के बीच अंडरपास या आंतरिक कॉरिडोर बन जाएगा तो एम्बुलेंस और स्ट्रेचर सीधे अस्पताल तक पहुँच सकेंगे। इससे मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी और कीमती समय की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने जताई सकारात्मक रुचि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को सकारात्मक बताते हुए कहा कि तकनीकी जांच के बाद जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि जनता की सुविधा और मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

अस्पताल स्टाफ और मरीजों को होगी राहत
विधायक मैथानी ने बताया कि प्रस्ताव लागू होने से अस्पताल कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी सुगम होगी। मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा और गंभीर आपात स्थितियों में समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम कानपुरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।विशेषज्ञों का मानना है कि अस्पतालों को जोड़ने वाला यह मार्ग आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक साबित होगा। इससे मरीजों को तत्काल इलाज मिल सकेगा और अस्पताल परिसर में आने-जाने में होने वाली परेशानियां कम होंगी।विधायक मैथानी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि योजना को जल्द से जल्द मंजूरी दी जाए, ताकि कानपुर समेत आसपास के जिलों के मरीजों को इसका लाभ मिल सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...