Thursday, July 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : पुलिस की घेराबंदी तोड़ नहीं, चकमा देकर निकले विधायक,देखे विडीयो

Kanpur : पुलिस की घेराबंदी तोड़ नहीं, चकमा देकर निकले विधायक,देखे विडीयो

 

 

 

24 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बीच कानपुर में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Kanpur । समाजवादी पार्टी के 24 घंटे के सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान बुधवार को कानपुर में कुछ मिनटों के लिए ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने राजनीतिक विरोध को फिल्मी अंदाज दे दिया। आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई पुलिस की बैरिकेडिंग के एक किनारे से अचानक दौड़ पड़े। उनके पीछे पुलिसकर्मी भी तेज रफ्तार से भागे, जबकि समर्थक नारे लगाते हुए विधायक के पीछे दौड़ने लगे।

#kanpur

सड़क पर कुछ पल के लिए ऐसा नजारा बन गया, मानो किसी फिल्म का पीछा करने वाला दृश्य चल रहा हो। राहगीर रुक गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।दरअसल, समाजवादी पार्टी ने सरकार की नीतियों के विरोध में 24 घंटे का प्रदर्शन घोषित किया था। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार देर रात से ही सपा नेताओं और विधायकों के आवासों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया था।

#kanpur

पार्टी नेताओं का आरोप है कि उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए प्रभावी रूप से हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।अमिताभ बाजपेई समर्थकों के साथ अपने आवास से बाहर निकले तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। समर्थक सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे और पुलिस अधिकारियों की विधायक से बातचीत चल रही थी। इसी बीच अमिताभ बाजपेई अचानक बैरिकेडिंग के किनारे पहुंचे और मौका मिलते ही दौड़ लगा दी। उन्हें दौड़ता देख पुलिसकर्मी भी पीछे भागे। कुछ देर तक यह दौड़-भाग चलती रही, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

#kanpurहालांकि विधायक ज्यादा दूर तक नहीं गए और कुछ देर बाद वापस अपने आवास लौट आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

अमिताभ बाजपेई ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराना था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल होने से रोक रही थी। विधायक ने बताया कि बाद में अधिकारियों ने उनसे अनुरोध किया कि यदि वह आगे बढ़ते हैं तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

इसी कारण उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उनका विरोध सरकार की नीतियों से है, किसी पुलिस अधिकारी से व्यक्तिगत नहीं, और उनका 24 घंटे का लोकतांत्रिक विरोध निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...